Referral Code क्या है? क्यों हर Company करती है इसे इस्तेमाल?

  







दोस्तों आज हम आपको एक ऐसे विषय के बारे में बताने वाले हैं जिसके बारे में आपने कभी-न-कभी किसी-न-किसी से जरूर सुना होगा। आज हम आपको बताने वाले हैं Referral Code के बारे में।

Referral code का इस्तेमाल तो कई लोग करते हैं लेकिन वो referral code के बारे में जानते कुछ नहीं हैं। अगर आप भी referral code के बारे में कुछ नहीं जानते हैं तो हम आपको बताएंगे की referral code क्या होता है।

आपने Refer and Earn के बारे में तो सुना होगा। अगर आपको refer and earn के baare में नहीं पता है तो पहले इसके बारे में समझ लीजिये। Refer and Earn करके आप थोड़े बहुत पैसे कमा सकते हैं।

अगर आपको नहीं पता है की refer and earn से पैसे कैसे कमाते हैं तो कोई बात नहीं। इस article में हम आपको ये भी बताएंगे की Refer and Earn से पैसे कैसे कमाते हैं।

Referral code और refer and earn के बारे में जानने के लिए इस article को अंत तक जरूर पढ़ें।

Referral Code क्या होता है?

Referral code एक ऐसा code होता है जिसमे numbers या alphabets होते हैं। कुछ referral codes में number और alphabets दोनों भी होते हैं। एक Referral code, number या alphabets के मिश्रण से बना होता है। Referral code को referral link भी कहा जाता है।

आज कल ऐसी कई companies और apps हैं जो की referral code का इस्तेमाल करती हैं। Referral code का इस्तेमाल करने से क्या लाभ होते हैं इसके बारे में हमने निचे बताया हुआ है। पहले आप ये जान लीजिये की referral code कितने प्रकार के होते हैं।  

Referral Code के लाभ क्या हैं?

Referral code के कई लाभ होते हैं और किसी एक इंसान को इसका फायदा नहीं होता है बल्कि इसका लाभ 3 लोगों को मिलता है जिनमे पहला है referral code को बनाने वाला, दूसर है code को share करने वाला और तीसरा वो जो referral code को app में डालकर इस्तेमाल करता है, इन तीनों को ही referral code का लाभ मिलता है।

हम आपको विस्तार से बताएंगे की इन तीनों को referral code से कैसे फायदा होता है। तो आइये जानते हैं की referral code से क्या फायदा होता है?

Referral code को बनाने वाला वो होता है जिसने app बनाया होता है मतलब app का मालिक। App को बनाने वाला app में ऐसी coding करता है की app एक referral code generate कर लेता है जिसको share करने से लोगों को पैसे मिलते हैं और इसी लालच में लोग app को अपने दोस्तों के साथ referral code या link के जरिये share करते हैं।

अब जब भी कोई उस link के ज़रिये app को download करेगा तो दोनों लोगों को referring bonus मिलेगा, जिसने link share करा था उसे भी और जिसने उस link के ज़रिये app को download करा था उसे भी।

इस referring bonus के लालच में लोग referral link को share करते हैं दूसरे लोग जिन्हे ये लिंक भेजा जाता है वो इस link से app को download करते हैं और इस तरह दोनों ही लोग पैसे कमाते हैं। और इस पुरे refer करने के process को refer and earn कहते हैं। और इसे refer and earn इसलिए कहते हैं क्योंकि इसमें user दूसरों के साथ अपने refer code को share करके पैसे कमाता है।    

Post a Comment

0 Comments

>